बिनसर अग्निकांड में झुसले PRD जवान कुंदन ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 11:45 AM (IST)

नैनीताल: उत्तराखंड के बिनसर वन्य जीव विहार अग्निकांड में घायल एक और पीआरडी जवान ने भी शनिवार को दिल्ली में दम तोड़ दिया है। इस घटना में अब मृतकों की संख्या छह हो गई है। 

अग्निकांड में 60 प्रतिशत जला था मृतक कुंदन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार, पीआरडी जवान कुंदन नेगी निवासी ग्राम खाकरी, अल्मोड़ा ने दम तोड़ दिया है। मृतक 60 प्रतिशत जला था और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार चल रहा था। बताया जा जा रहा है कि अत्यधिक संक्रमण के चलते पीआरडी जवान की मृत्यु हुई है। इस प्रकार बिनसर अग्निकांड में मृतकों की संख्या छह पहुंच गई है। इससे पहले विगत 19 जून को भी फायर वाचर कृष्ण कुमार ने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया था। 

वनाग्नि की चपेट में आए थे आठ लोग
अल्मोड़ा के बिनसर वन्य जीव विहार में विगत 13 जून को जंगल की आग फैल गई थी। पीआरडी के दो जवान और छह वन कर्मी मौके पर आग पर काबू पाने के लिए गए थे। सभी आठ लोग वनाग्नि की चपेट में आ गए। इस घटना में एक पीआरडी जवान समेत चार वन कर्मी जिंदा जल गए थे जबकि चार बुरी तरह से झुलस (घायल) हो गए थे। सभी को प्रदेश सरकार की ओर से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News