Lok Sabha Elections... PM मोदी सहित 40 स्टार प्रचारक उत्तराखंड में मांगेंगे BJP के लिए वोट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 02:07 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोक सभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कुल 40 वरिष्ठ राजनेता जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

PunjabKesari

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रांतीय समिति के प्रस्ताव पर पार्टी आलाकमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अनुसार, स्टार प्रचारकों में मोदी, नड्डा, सिंह, शाह, नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सर्वश्री वीके सिंह, शांतनु ठाकुर, दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News